Showing posts with label प्यार. Show all posts
Showing posts with label प्यार. Show all posts

पहली मुलाकात का सबक

युवती मित्र के साथ अपनी पहली डेट यदि आपने सावधानी से पार कर ली तो निश्चित समझिए की अगली कई डेट आपकी होने वाली है

हेलो दोस्तो! बहुत सारे युवक इस बात का ही रोना रोते रहते हैं कि उनकी किसी लड़की से दोस्ती नहीं होती है। कोई उपाय बताएँ कि कैसे वह लड़कियों से दोस्ती करें, कैसे उन्हें गर्लफेंड बनाएँ। पर जब किसी लड़की से दोस्ती हो जाती है तब फिर यह विकट समस्या सामने आती है कि एकांत में वह उनसे कैसे और क्या संवाद बनाएँ। युवती दोस्त के साथ कई लोगों के बीच बातचीत करना, हँसी-मजाक करना और थोड़ा रूमानियत का अहसास करना एक बात है लेकिन उसी के साथ एकांत में संवाद बनाना बिल्कुल अलग।

किसी लड़की द्वारा अपने लड़के दोस्त का यह प्रस्ताव मान लेना ही काफी नहीं है कि वह उसके साथ डेट पर जाने को तैयार है। यूँ तो किसी भी रिश्ते की यह पहली बड़ी सफलता मानी जाएगी पर इसे बहुत ही संकट का समय भी माना जाएगा। अगर युवती किन्हीं कारणों से अपने मित्र से प्रभावित नहीं हुई तो इस रिश्ते को यहीं पर पूर्ण विराम लग सकता है। पहली डेटिंग ही अंतिम डेटिंग बन सकती है।

लड़कों का डरना और दुविधा में रहना भी स्वाभाविक है। यूँ तो लड़के और लड़कियाँ मनुष्य ही हैं पर अलग माहौल में परवरिश के कारण दोनों के सोचने-समझने का तरीका भिन्न होता है। इसी वजह से दोनों ही कई बार नए माहौल में सशंकित से रहते हैं। अधिकतर मामले में पहली डेट पर पूरी जिम्मेदारी लड़कों की हो जाती है कि वह कैसे उस शाम या समय को खुशगवार बनाए रखे।

सबसे पहला संकट यह आता है कि आखिर बात कहां से शुरू की जाए। ऐसे वाक्य से संवाद शुरू करना चाहिए जो ज्यादा भारी-भरकम न हों और जवाब देने वाले को भी कोई जोखिम महसूस न हो। जैसे, "आज का दिन कैसा बीता?" बहुत ही उचित प्रश्न है उस मौके के लिए। इस बात पर वह आसानी से बात शुरू कर सकती है और बहुत कुछ बताने को हो भी सकता है। माहौल सहज करने के लिए ऐसा प्रश्न करना और फिर धैर्य से पूरा जवाब सुनने के बाद थोड़ा अपना अनुभव भी बताना अनुकूल हो सकता है।

अब आप थोड़ा निजीपन की ओर बढ़ सकते हैं। संभ्रांत और सौम्य आवाज और भाषा में अपनी डेट की पोशाक के चयन की सराहना कर सकते हैं। रंगों की तारीफ करते हुए आप हौले से बता सकते हैं कि यह उस पर फब रहा है। उनके पूरे गेटअप और केश सज्जा की भी प्रशंसा कर सकते हैं।

हो सकता है उन्होंने ऐसी जींस और टॉप पहनी हो जो आपकी निगाह में उतना अच्छा न लग रहा हो फिर भी आपको उसकी तारीफ ही करनी चाहिए। आपकी यह प्रशंसा उन्हें आश्वस्त और सहज कर देगी। यह पूरी बातचीत इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इस पहली डेट के लिए उसने अतिरिक्त कोशिश की है। सजने-संवरने में समय लगाया है। वैसे तो आपने भी तैयार होने में मेहनत की है और आपको उसकी दाद भी जरूर मिलेगी। कई बार लड़कियाँ ऐसी बातों में पहल करने से कतराती हैं लेकिन सहज और सही माहौल मिलने पर बहुत ही आसानी से ऐसी बातों में हिस्सा ले सकती हैं।

खाने-पीने के बीच ही उसकी पसंद के खाने पर जानते हुए बोलना चाहिए, "सच यह बहुत ही प्यारा समय है मेरे लिए, इतना खूबसूरत लम्हा बीतेगा, इतना अच्छा लगेगा मिलकर बैठने पर यह मैंने नहीं सोचा था।" ऐसी बातों से आपकी डेट बहुत खुश होगी। और अब आप किसी अन्य विषय पर बातचीत शुरू कर सकते हैं। यहाँ लड़कों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अमूमन लड़के, लड़कियों को कम अक्लमंद समझते हैं पर यह विचार बहुत ही खतरनाक है, इसे भाँपते ही आपकी डेट आपसे दूर हो जाएगी।

कई लड़कियाँ इतनी हाजिरजवाब और जहीन होती हैं कि आपकी पुरुषवादी सोच को जानते ही आपको अलविदा कह देगी और आपका मजाक भी उड़ाएगी। इसलिए संवाद बनाते समय अपनी डेट को भी अपने बराबर ही समझें। विषय पर बात करते समय यदि नया नजरिया सामने आता है तो उसे सराहें और बताएँ कि यह दृष्टिकोण बिल्कुल नया है। अगर अहं को सामने रखकर आप असहज होने लगेंगे और तारीफ करने से मैं छोटा हो जाऊँगा, ऐसा समझेंगे तो यह मान लें कि रिश्ता हाथ से गया। तारीफ में हमेशा सच्चाई झलकनी चाहिए। बनावटीपन से काम नहीं बनती है। आपकी डेट को भी सच और ढोंग का अहसास हो जाएगा।

इस पूरी बातचीत का आधार यह होना चाहिए कि आप दोनों ज्यादा सहज हों, अच्छा महसूस करें, एक दूसरे के बारे में थोड़ी निजी बातें भी जान पाएँ। इसे बिलकुल परीक्षा वाला समय नहीं बना देना चाहिए। बहुत ज्यादा निजी सवाल भी नहीं करना चाहिए। अगर आपने सावधानी के साथ यह पहली डेट पार कर ली तो निश्चित ही अगली कई डेट आपकी होगी।

Suresh Jain

कैसे जानें उनकी चाहत के बारे में?

'फूल खिलते हैं, बहारों का समा होता है
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवाँ होता है
दिल की बात लबों से नहीं कहते
ये अफसाना तो निगाहों से बयाँ होता है'

ND
ND
जी हाँ, वैसे बात तो बिलकुल सही है कि प्यार का अफसाना निगाहें बयाँ करती हैं लेकिन यदि ये भाषा स्पष्ट न हो तो ....? अमूमन होता ये है कि कोई आपको बहुत-बहुत चाहता है और आप ही से इस बात को छुपाना भी चाहता है, फिर आप कैसे जानेंगे उसके मन की बात?

आइए हम यहाँ आपके लिए कुछ टिप्स दे देते हैं, जो आपको ये जानने में मदद करेंगी कि आप जिन्हें चाहते हैं, वो आपके बारे में क्या सोचते हैं -

हर व्यक्ति का अपना एक दायरा होता है, जिसमें वह किसी को आने नहीं देना चाहता लेकिन जब आप किसी की चाहत में डूबे हों तो इस तरह के दायरे अपने आप सिमटने लगते हैं। दिल चाहता है वो इस दायरे को तोड़कर आपके करीब, बिलकुल करीब आ जाएँ। और उनके मन की बात जानने के लिए आपको इसी दायरे का सहारा लेना है। उनके बिलकुल करीब जाकर उन्हें अनजाने में छूने की कोशिश कीजिए और उनकी प्रतिक्रिया पर गौर करें यदि वो आपको चाहते हैं तो उन्हें आपकी ये हरकत अच्छी लगेगी अन्यथा वे आपसे दूर होने की कोशिश करेंगे।

उनके हावभाव, शारीरिक प्रतिक्रिया आदि पर ध्यान दें। यदि उनके मन में आपके लिए कुछ है तो वो आपको किसी न किसी बहाने छूने की कोशिश करेंगे, आपको देखते ही उनकी आँखों में चमक आ जाएगी, वो हमेशा आपका साथ पाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ये ऐसी बातें हैं, जिन पर आप आसानी से उनके दिल की बात जान सकते हैं।

उनकी चाहत के बारे में पता करने का एक और तरीका यह है कि आप किसी न किसी तरह से उनका हाथ अपने हाथों में लेने की कोशिश करें। जैसे यदि उन्हें आपसे कोई चीज चाहिए तो उसे इस तरह से पकड़ें कि वो आपका हाथ पकड़े बगैर उसे ले ही न पाएँ। उनकी प्रतिक्रिया पर गौर करें। यदि वो आपका हाथ पकड़ने से कतराते हैं तो फिर उन्हें पटाने की आपकी कोशिश बेकार है।

किसी रैलिंग या टेबल या कहीं और अपना हाथ उनके हाथ के करीब रखें यदि वो आपको चाहते हैं तो जरूर आपका हाथ छूने की कोशिश करेंगे।

उनके व्यवहार का अध्ययन करें। क्या आपके सामने आते ही उनके हाथ काँपने लगते हैं और उन्हें पसीना आने लगता है? क्या वो बात-बेबात आपकी तारीफों के पुल बाँधने लगते हैं? आपसे मिलने और बात करने के बहाने ढूँढते हैं? यदि हाँ तो ये बात सही है कि वो आपको चाहते हैं।

ये कुछ ऐसी टिप्स हैं, जिनसे आप अंदाज लगा सकते हैं कि आपके दिल में जिसके प्रति प्यार उमड़ रहा है, वह आपको कितना चाहता है। तो फिर तैयार रहें...।


Suresh Jain

आपके सपनों का राजकुमार

ND
पता नहीं उनमें वो कौन-सी कशिश होती है, जो आपको बाँध लेती है। हम बात कर रहे हैं उन पुरुषों की जिन पर आप सौ जान से फिदा हैं। हर पुरुष दूसरे से अलग होता है और हर युवती की इस मामले में पसंद जुदा होती है। किसी को सपने देखने वाले लड़के अच्छे लगते हैं तो किसी को विनम्रता से सबका दिल जीतने वाले...।

कोई माचोमैन स्टाइल पर दिल हार बैठती है तो किसी की निगाहों में मिस्टर परफेक्शनिस्ट बस जाते हैं। आइए, जानते हैं इनमें से कुछ प्रमुख श्रेणियों के पुरुषों और उनके मनोविज्ञान को।

सपने देखने वाले
ये महाशय पूरी तरह सपनों की दुनिया में जीने वाले एक आम आदमी हैं। इन्हें खुशियों से भरी जिंदगी से लेकर पत्नी, घर, बच्चे और नौकरी, सबकुछ एकदम परफेक्ट चाहिए... बस दिक्कत यह है कि ऐसा सब ये सपनों में सोचते हैं और उन्हें हकीकत में बदलने की मशक्कत नहीं कर पाते।

जीवन के उतार-चढ़ाव में से हमेशा सिर्फ चढ़ावों की कल्पना में खोए रहना इनके लिए नुकसानदायक हो जाता है। यूँ आमतौर पर ये बेहद शांत, विनम्र तथा स्थिरचित्त वाले होते हैं। इसलिए जिम्मेदार पति और पिता भी साबित होते हैं। यही नहीं, अपने साथ-साथ ये दूसरों के सपनों की भी कद्र करते हैं। खतरा बस यही है कि आपके साथ होते हुए इन्हें कैटरीना कैफWatch Katrina Kaif Beautiful Pictures सपनों में दिखाई दे रही हों... अब भई सपने तो सपने हैं।

अगर आप खतरों भरी जिंदगी को एन्ज्वॉय करती हैं, बेहद आत्मविश्वासी हैं तथा खुले विचारों वाली हैं तो इनसे दूर रहिए, क्योंकि ये तो सिर्फ सपनों में ही इन सब चीजों को पसंद कर सकते हैं।

पप्पा जैसा प्यारा
जी हाँ, कुछ युवतियाँ अपने जीवनसाथी के रूप में इसी तरह का बंदा पसंद करती हैं, जो पापा की तरह उन्हें जिंदगीभर 'पैंपर' करता रहे। उन्हें लाड़ करे, उनकी हिफाज़त काँच के बर्तन की तरह करे, उन्हें बच्चों जैसा ट्रीट करे और बेहद समझदारी से भरकर काम करे।

इस तरह के पुरुष आपको यह भी बताएँगे कि समोसे में कौन-सी चटनी डालकर खाना चाहिए और सामान खरीदने के बाद खुद सारा वजन लादकर चलेंगे, क्योंकि आप तो बच्ची हैं ना! और हाँ, ये आपको आपका ही पैसा खर्च करते भी नहीं देख सकते, क्योंकि आखिरकार तो पैसा खर्च करना इनकी जिम्मेदारी है... आपके पप्पा जैसे जो ठहरे! आप बहुत ज्यादा अपने मन की कर पाएँगी इसमें भी शक है।

ND
यदि आप स्वतंत्र, खुद के बूते पर काम करने वाली हैं और खुद के माता-पिता तक को भी अपनी कई निजी बातों में हस्तक्षेप की इजाजत नहीं देतीं तो इस विकल्प को बिलकुल मत अपनाइएगा।

हमको पसंद जगमगाती रातें
ये हैं श्रीमान पार्टी एनिमल। थिरकती शामें और जगमगाती रातें इनको भाती हैं। जिंदगी को पूरी मस्ती के साथ जीने में ये विश्वास करते हैं। इन्हें अपने बैंक बैलेंस की भी बहुत ज्यादा चिंता नहीं सताती। बातचीत करने में माहिर, आकर्षक पर्सनेलिटी से सजे ये महाशय सुंदर और आकर्षक लोगों से घिरे रहना भी पसंद करते हैं।

यूँ रिश्तों में ये बेईमान तो नहीं हो सकते लेकिन समय आने पर अपनी बीवी को सजावट की वस्तु की तरह ट्रीट करने से भी नहीं चूकते। जिम्मेदारी, भावुकता या मन के प्रेम जैसी चीजों से ये दूर ही रहते हैं। लेकिन 35 साल का आँकड़ा पार करने के बाद शायद ये अपनी जिंदगी को लेकर सोच-विचार में पड़ सकते हैं। अब, जाहिर है... पार्टी का खुमार आखिर कितने दिनों दाल-रोटी, सच्चे प्रेम और घर-गृहस्थी पर हावी रह सकता है।

अगर आप खुद के लिए सिद्धांत बनाकर चलती हैं, समय और धन को लेकर आपके कुछ नियम हैं और आप शर्मीली, कम बोलने वाली युवती हैं तो इन जनाब से दूरी बनाए रखें।

Suresh Jain